झारखंड से गुजर रहा बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने ट्रफ झारखंड से गुजर रहे हैं. इसके असर से राज्य के कम से कम 10 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवाओं का झोंका चलेगा और वज्रपात भी हो सकता है. झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है, आज ही जान लें.

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ इस वक्त पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तरी ओडिशा से गुजर रहा है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर है. मानसून बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल और हलवारा से गुजर रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की गतिविधियां सामान्य रहीं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने यह भी बताया है कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है.

झारखंड से गुजर रहा है ट्रफ

रांची के मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि चक्रवात के ऊपर एक ट्रफ है, जो दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा से गुजर रहा है. उन्होंने बताया कि दक्षिणी झारखंड और उससे सटे क्षेत्र में एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है.

दक्षिणी झारखंड से गुजर रहा अरब सागर का ट्रफ

इतना ही नहीं, अरब सागर से एक ट्रफ दक्षिणी झारखंड और उससे सटे हिस्सों से गुजर रहा है. अभी यह ट्रफ समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर है. इसका असर झारखंड के मौसम पर पड़ेगा. कल यानी 25 जून 2025 (बुधवार) को झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, तेज हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर) के साथ वज्रपात की भी संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

10 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट

अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर तेज हवाओं का झोंका चलेगा. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि इन 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी येलो अलर्ट.

5 दिन तक अधिकतम तापमान में नहीं होगा बदलाव

मौसम केंद्र के प्रमुख ने यह भी कहा कि राज्य में लगभग सभी जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. उन्होंने कहा कि अगले 5 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान अनेक जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 60.4 मिमी वर्षा जमशेदपुर में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें

Ration Card: झारखंड में राशन कार्ड से हटाये गये 50 हजार नाम, प्रक्रिया अब भी जारी

रांची के कोर कैपिटल एरिया में 400 करोड़ की लागत से बनेगा होटल ताज, नवंबर में शिलान्यास की उम्मीद

10 साल में ब्राउन शुगर सप्लाई को भाभीजी ने बनाया फैमिली बिजनेस, 3 दिनों की पूछताछ में खोले कई बड़े राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >