Kal ka Mausam: मौसम विभाग ने जारी कर दी चेतावनी, झारखंड के इन 3 जिलों में पड़ेगी शीतलहर

Kal ka Mausam: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है. झारखंड के 3 जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलेगी. सुबह में कोहरा छाया रहेगा. जानें कल कैसा रहेगा मौसम.

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी कर दी है. बता दिया है कि शनिवार (14 दिसंबर) को झारखंड के किन जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखा जाएगा.

सुबह में छाया रहेगा कोहरा, बाद में साफ होगा आसमान

मौसम केंद्र के कार्यकारी निदेशक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.om) को बताया कि झारखंड में अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि शनिवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ रहेगा.

बोकारो, धनबाद, रामगढ़ में शीतलहर का येलो अलर्ट

उन्होंने बताया कि झारखंड के कम से कम 3 जिलों बोकारो, धनबाद और रामगढ़ में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 2 दिन में झारखंड में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.

रांची का न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान

उन्होंने बताया कि राजधानी रांची में शनिवार को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री डाल्टेनगंज में

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. उच्चतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.9 डग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया.

Also Read

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में इन 13 जगहों का तापमान 9 डिग्री से कम, 10 जिलों में शीतलहर

Kal Ka Mausam: 24 घंटे में झारखंड में 4.5 डिग्री गिरा तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >