Kal Ka Mausam: झारखंड के 17 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट, जानें कहां-कहां होगी भारी बारिश

Kal Ka Mausam: मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि झारखंड के दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे इलाकों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसलिए इन 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के पश्चिमी एवं उत्तरी-मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.

Kal Ka Mausam: कल के लिए मौसम विभाग ने दो-दो अलर्ट जारी किये हैं. एक ऑरेंज अलर्ट और दूसरा येलो अलर्ट. 5 जिलों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर कहा है कि इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होगी. वहीं, 12 जिलों में भारी वर्षा की संभावना है. इन एक दर्जन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं (30 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

5 जिलों के लिए मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि झारखंड के दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे इलाकों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसलिए इन 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के पश्चिमी एवं उत्तरी-मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.

12 जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया है कि झारखंड में 12 जिलों (गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा) में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5 दिन तक अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं

उन्होंने बताया कि जिन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभवना है, उसमें राजधानी रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

29 जून को रांची में होगी वर्षा, घटेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 29 जून 2025 (रविवार) को राजधानी रांची के आसमान में बादल छाये रहेंगे. मध्यम दर्जे की वर्षा भी होगी. अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट की संभावना है. हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. रांची का अधिकतम तापमान कल 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 28 जून से 2 जुलाई तक भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सनकी प्रेमी ने चाकू गोदकर की प्रेमिका की हत्या, वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला, फिर खुदकुशी कर ली

बोकारो के प्रवासी मजदूर की गुजरात में मौत, शव लाने के लिए ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनायी सड़क

Rath Yatra 2025: मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु जगन्नाथ, श्रद्धालुओं ने खींची आस्था की डोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >