Kal Ka Mausam: पलामू, गढ़वा समेत इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, आपके इलाके में कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal Ka Mausam: झारखंड के पलामू, गढ़वा समेत कम से कम 6 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. आपके इलाके में कैसा रहेगा कल का मौसम, यहां पढ़ें.

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने पलामू, गढ़वा समेत उत्तर-पश्चिमी झारखंड और उससे सटे उत्तरी हिस्से में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है.

इन 6 जिलों में भारी वर्षा का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शनिवार (29 जून) को मौसम केंद्र की ओर से जारी येलो अलर्ट में कहा गया है कि झारखंड के उत्तर-पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी हिस्से में पलामू, गढ़वा, चता, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले आते हैं.

उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड में वर्षा

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. वहीं, उत्तर प्रदेश से एक ईस्ट-वेस्ट ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की ओर बढ़ रहा है, जिसकी वजह से झारखंड के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड का तापमान फिर 39 डिग्री के पार, इन जिलों में 2 दिन होगी बारिश, फिर 4-5 डिग्री तक गिरेगा पारा

सरायकेला में हुई सबसे ज्यादा 33.5 मिलीमीटर वर्षा

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सरायकेला में सबसे ज्यादा 33.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. डालटेनगंज का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा रहा. यहां का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो राजधानी रांची में दर्ज किया गया.

झारखंड में अब तक 54.3 मिलीमीटर हुई है बारिश, सामान्य से कम

झारखंड में मानसून सीजन में हुई बारिश की बात करें, तो अब तक 54.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है. 1 जून से 29 जून के बीच झारखंड में होने वाली सामान्य वर्षा से 70 फीसदी कम है. इस समयावधि में झारखंड में 181.4 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षा कहा जाता है. झारखंड का कोई ऐसा जिला नहीं है, जहां आज की तारीख में वर्षा की कमी 50 फीसदी से कम हो.

Also Read

Jharkhand Weather: फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, बारिश-वज्रपात के आसार

आने वाले 4 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें IMD अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >