Kal Ka Mausam: राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Kal Ka Mausam: राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर आने वाले दिनों में मौसम पर पड़ेगा. झारखंड कल का मौसम कैसा रहेगा, यहां जानें.

Kal Ka Mausam: राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान में समुद्र तल से5 किलोमीटर ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसका असर आने वाले दिनों में मौसम पर देखने को मिलेगा. हालांकि, झारखंड में मौसम से जुड़ी कोई खास गतिविधि नहीं दिख रही है. राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है. इन सभी जिलों का अधिकतम तापमान बढ़ गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी है.

अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

रांची के हिनू स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

4 दिन में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा

अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले 4 दिन तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि होगी. कल झारखंड का मौसम कैसा रहेगा, यह पूछने पर मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आसमान सफ हो जाएगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची का न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 डिग्री हो जाने का अनुमान

राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में सोमवार (20 जनवरी 2025) को बदलाव होने के आसार नहीं हैं, लेकिन न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को रांची का अधिकतम पारा 26 डिग्री सेंटीग्रेड बना रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 12 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाने का अनुमान है.

रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में खूंटी सबसे ठंडी जगह, न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले में रिकॉर्ड किया गया. खूंटी का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. जमशेदपुर की दृश्यता सबसे कम 1200 मीटर रही.

इसे भी पढ़ें

IAS अफसर के 1 बेटे का 6 साल में 3 बार 3 जगह हुआ जन्म, ऐसे हुआ खुलासा, यहां देखें दस्तावेज

Aaj Ka Mausam: रांची, डाल्टेनगंज समेत कई जिलों में गिरा तापमान, जानें झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

झारखंड से कुपोषण खत्म करने की पहल, ‘शिशु शक्ति’ खाद्य पैकेट का वितरण शुरू

19 जनवरी 2025 को आपके यहां क्या है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें एक-एक जिले की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >