Boxing: जेएसएसपीएस की अमीषा भारत की जूनियर बॉक्सिंग टीम में शामिल

झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की प्रशिक्षु बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा 54 किलोग्राम वर्ग में भारत की जूनियर बॉक्सिंग टीम में शामिल हुई हैं

रांची. झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की प्रशिक्षु बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा 54 किलोग्राम वर्ग में भारत की जूनियर बॉक्सिंग टीम में शामिल हुई हैं. भारतीय जूनियर टीम 27 अगस्त से 10 सितंबर तक अबूधाबी में होने वाले एएसबीसी एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेगी. इससे पहले भी अमीषा ने आइबीए वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था. अमीषा की इस उपलब्धि पर जेएसएसपीएस एलएमसी के सीइओ जीके राठौर, सदस्य और प्रशिक्षकों ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >