भारी सुरक्षा के बीच पहले दिन JSSC CGL के 430 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की हुई जांच

JSSC News: रांची के नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय में जेएसएससी सीजीएल 2023 में पास हुए अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन भारी सुरक्षा के बीच हो रहा है.

JSSC News: पुलिस की सुरक्षा के बीच सोमवार से झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC CGL)-2023 के शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच (डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन) शुरू हुई. पहले दिन प्रथम पाली में 220 व दूसरी पाली 220 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था. 440 में से 430 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गयी. 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

JSSC सचिव बोले- शांतिपूर्ण तरीके से हो रही सर्टिफिकेट की जांच

जेएसएससी के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रमाण पत्रों की जांच शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. आयोग कार्यालय में शांति रही. प्रथम पाली में बुलाये गये अभ्यर्थियों की पूरी छानबीन के बाद उन्हें झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) कार्यालय के अंदर जाने दिया गया. विभिन्न संगठनों के विरोध के आह्वान को देखते हुए कई अभ्यर्थी डरे-सहमे हुए पहुंच रहे थे. हालांकि सुरक्षा की सख्त व्यवस्था व पुलिस की तैनाती को देख कर अभ्यर्थी सुरक्षा को लेकर आश्वत हुए.

20 दिसंबर तक होगा प्रमाण पत्र का सत्यापन

अभ्यर्थी जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन में की गयी प्रविष्टियों से संबंधित प्रमाण पत्रों की मूल प्रति, उसकी एक स्व हस्ताक्षरित छाया प्रति तथा हाल में खींचे गए 2 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर पहुंचे थे. प्रथम पाली 10:30 बजे से तथा दूसरी पाली 1:30 बजे से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू हुआ. दोनों पालियों के अभ्यर्थियों को जांच शुरू होने के एक घंटा पहले जांच स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंचने को कहा गया था. प्रमाण पत्र सत्यापन का यह कार्य 20 दिसंबर तक चलेगा.

21 और 22 सितंबर को हुई थी JSSC CGL 2023 की परीक्षा

सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को ली गयी थी. उक्त परीक्षा में कुल 3,04,769 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. विभिन्न विभागों में 2,025 पदों पर नियुक्ति होगी. इसमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 863, कनीय सचिवालय सहायक के 335, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी के 182, प्लानिंग असिस्टेंट के 5, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 195, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 252, अंचल निरीक्षक के 185 तथा कनीय सचिवालय सहायक के 8 बैकलॉग पद शामिल हैं.

अनुपस्थित अभ्यर्थियों की जांच 26-27 दिसंबर को होगी

इस दौरान जो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहेंगे, वे 26 व 27 दिसंबर को अनुपस्थिति के कारणों का प्रमाण प्रस्तुत करते हुए अपने प्रमाण पत्रों की जांच करा सकेंगे. इसके बाद वैसे अभ्यर्थियों को कोई अवसर नहीं दिया जायेगा.

सीजीएल परीक्षा की सीबीआइ जांच हाइकोर्ट में सुनवाई आज

सीजीएल परीक्षा-2023 को रद्द करने तथा गड़बड़ी की सीबीआइ जांच को लेकर प्रकाश कुमार व अन्य की ओर से दायर जनहित याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई होगी. यह मामला चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है.

Also Read

JSSC ऑफिस घेरने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को बाबूलाल मरांडी ने बताया अमानवीय, निंदनीय

रोबोटिक्स, एआई और डेटा साइंस बढ़ा सकते हैं आर्थिक अवसर, धनबाद में बोले डॉ वीके सारस्वत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >