सवालों के घेरे में JSSC नियुक्ति प्रक्रिया : कट ऑफ में अधिक अंक लाने वाले युवा लड़ रहे मुकादमा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की नियुक्ति परीक्षाओं में कट-ऑफ जारी न होने की समस्या लगातार बनी हुई है. सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में भी यही हाल है, जिससे अभ्यर्थी परेशान हैं. जानें कब तक जारी होगा अंतिम परिणाम और कट-ऑफ.

सुनील कुमार झा की रिपोर्ट

रांचीः जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षाओं में कट-ऑफ अंक जारी करने की प्रक्रिया लगातार सवालों के घेरे में है. राज्य में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की अधिकतर परीक्षाओं में रिजल्ट निकलता है, लेकिन कट ऑफ जानने के लिए इंतजार करना पड़ता है. अगर कुछ परीक्षाओं को अपवाद स्वरूप छोड़ दिया जाये, तो शायद ही कोई ऐसी परीक्षा होगी, जिसका रिजल्ट जेएसएससी ने एक बार में जारी किया हो. कुछ परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया वर्षों तक चलती रहती है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण फिलहाल जारी 26 हजार सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा है. आयोग द्वारा पिछले एक वर्ष से समय-समय पर इसका रिजल्ट निकाला जा रहा है. लेकिन अब तक इसका अंतिम रिजल्ट जारी नहीं हुआ है.

800 माध्यमिक आचार्य की नियुक्ति की अनुशंसा, पर कट ऑफ नहीं

1373 माध्यमिक सहायक आचार्य नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. आयोग ने आधे से अधिक यानी 800 पदों पर रिजल्ट जारी कर विभाग से नियुक्ति की अनुशंसा कर दी है. विभाग ने नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है. शिक्षा विभाग अगले माह नियुक्ति पत्र जारी करने की तैयारी कर रहा है. आयोग ने 23 विषयों में नियुक्ति के लिए परीक्षा ली थी, पर किसी भी विषय का पूरा रिजल्ट जारी हुआ है कि नहीं, इसकी जानकारी नहीं दी गयी है. आयोग द्वारा जारी रिजल्ट में एक लाइन में यह जानकारी दी गई है कि कुछ अनिवार्य प्रमाण पत्रों/अभिलेखों की अनुपलब्धता/अस्पष्टता के आलोक में कतिपय अभ्यर्थियों का रिजल्ट लंबित रखा गया है.

आयोग ने यह नहीं बताया है कि किस विषय में कितने अभ्यर्थियों का रिजल्ट पेंडिंग रखा गया है. रिजल्ट किस कोटि के अभ्यर्थी का है और कब तक जारी होगा. जेएसएससी की कुछ भतीं परीक्षाओं में कट-ऑफ जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं, कई मामलों में न्यायालय में याचिकाएं भी दायर हुई हैं. अभ्यर्थियों की मांग है कि आयोग ऐसी व्यवस्था लागू करें, जिसमें अंतिम परिणाम, प्राप्तांक और कट-ऑफ एक साथ जारी किए जाएं. जिससे कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी और विवादमुक्त बन सकें.

कोर्ट के आदेश के बाद जारी हुआ कटऑफ, पर हो चुकी थी 5000 से अधिक नियुक्ति

राज्य में 26 हजार सहायक आचार्य नियुक्ति के लिए अगस्त 2023 में जेएसएससी ने आवेदन आमंत्रित किया. इसके बाद वर्ष 2024 में परीक्षा हुई. इसके बाद वर्ष 2025 में प्रमाण पत्र सत्यापन व रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई. 16 फरवरी 2026 को हाइकोर्ट के आदेश के बाद कट ऑफ जारी हुआ, तब तक लगभग 5000 से अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा की जा चुकी थी.

आयोग के सचिव से प्रभात खबर ने पूछे सवाल

  1. JSSC अधिकतर परीक्षाओं का कट ऑफ रिजल्ट के साथ क्यों जारी नहीं करता?
  2. कट ऑफ जारी होने के बाद अभ्यर्थी यह दावा करते है कि उनका प्राप्तांक नियुक्त हुए अभ्यर्थी से अधिक है ऐसा क्यों होता है?
  3. सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में कई ऐसे अभ्यर्थी है जिनका दावा है कि उन्हें कट ऑफ से अधिक प्राप्तांक है फिर उनकी अनुशंसा क्यों नहीं की गई?

आयोग के सचिव का जवाब

सभी प्रश्न परीक्षा से संबंधित है. अभी बाहर है. इसका अध्ययन करने के बाद जवाब देंगे.

26 हजार सहायक आचायों की नियुक्ति का मामला, इस प्रकार निकलता रहा है परीक्षा का रिजल्ट

  1. 19 जुलाई 2025 को पहली बार रिजल्ट जारी हुआ.
  2. एक अगस्त 2005 को फिर संशोधित रिजल्ट दिया गया.
  3. 30 अगस्त को फिर से रिजल्ट में बदलाव किया गया.
  4. 7 नवंबर 2025 को अतिरिक्त रिजल्ट जारी हुआ.
  5. 12 दिसंबर को फिर और अभ्यर्थियों का रिजल्ट दिया गया
  6. छह फरवरी 2026 को फिर से रिजल्ट का प्रकाशन हुआ (इसके अलावा और भी रिजल्ट जारी किया गया है, जिसके प्रमाण पत्र का सत्यापन हुआ पर अंतिम रिजल्ट जारी नहीं हुआ.)
  7. 16 फरवरी 2026 के कोर्ट से कट ऑफ जारी हुआ.

जानिए कैसे अधिक अंक लेकर नौकरी के लिए भटक रहे युवा

अभ्यर्थी का नामनियुक्ति कट-ऑफअभ्यर्थी कट-ऑफकक्षा
आकांक्षा कुमारी188227छह से आठ
दयानंद प्रसाद188189.64छह से आठ
विशाल प्रसाद260.01263.50छह से आठ
उत्तम कुमार260.01266छह से आठ
इंदू कुमारी तिर्की204.18245.09छह से आठ
रंजन कुमार283.28305.15छह से आठ
भरत कुंभकार283.28316.37छह से आठ
मनोज महतो283.28302.06छह से आठ
गौरी शंकर वर्मा269.84283.28छह से आठ
जय प्रकाश ठाकुर283.28286.78छह से आठ
पुष्पलता एक्का204.18227.59छह से आठ
उषा कुमारी204.18223.60छह से आठ

अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने अपने रिजल्ट के साथ नियुक्ति को लेकर किए गए दावे की पूरी जानकारी जेएसएससी को दी है, लेकिन आयोग की ओर से उन्हें अब तक यह नहीं बताया गया कि उनकी नियुक्ति की अनुशंसा क्यों नहीं की गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >