JSSC ऑफिस घेरने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को बाबूलाल मरांडी ने बताया अमानवीय, निंदनीय

रांची के नामकुम में JSSC ऑफिस घेरने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने अमानवीय और निंदनीय करार दिया है. मुख्यमंत्री को नसीहत भी दी है.

JSSC CGL Protest: झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन (जेएसएससी) की ओर से आयोजित सीजीएल परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी के विरोध में जेएसएससी ऑफिस का घेराव करने जा रहे छात्रों पर पुलिस ने सोमवार को लाठियां बरसा दीं. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्र महतो को हिरासत में ले लिया. छात्रों पर लाठीचार्ज को भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने अमानवीय और निंदनीय करार दिया है.

लोकतांत्रिक अधिकारों को लाठी-डंडे से कुचलने की कोशिश – मरांडी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना अमानवीय और घोर निंदनीय है. उन्होंने कहा कि झारखंड में लोकतांत्रिक अधिकारों को लाठी-डंडे से कुचलने की कोशिश हो रही है. उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की अनुशंसा करें और छात्रों के साथ गतिरोध को समाप्त करें.

पुलिस की लाठियां सरकार से न्याय की उम्मीद पर प्रहार – बाबूलाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध का समाधान निकालने की बजाय उन पर लाठियां बरसाई गईं. हिंसा के सहारे दमन करने की यह कोशिश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छात्रों और राज्य के बेरोजगार युवाओं के प्रति संवेदनहीनता को उजागर करता है. उन्होंने कहा कि आज पुलिस ने जो लाठियां चलाईं हैं, वो सिर्फ छात्रों पर नहीं चलीं. यह सरकार से न्याय की उम्मीद पर भी प्रहार है.

सदाबहार चौक पर पुलिस ने घेरकर देवेंद्र महतो पर बरसाई लाठियां. देखें Video

‘हेमंत सोरेन जी, हठधर्मिता और अहंकार का त्याग करें’

बाबूलाल मरांडी ने कहा, ‘हेमंत सोरेन जी, अपनी हठधर्मिता और अहंकार का त्याग करके आंदोलन करने वाले गरीब, मेहनती छात्रों की मांग पर संवेदनशीलता के साथ विचार करें. सीजीएल परीक्षा को अपनी नाक, अपनी प्रतिष्ठा का मुद्दा नहीं बनाएं. छात्रहित में सीबीआई जांच की सिफारिश करें और इस गतिरोध को समाप्त करें.’

नामकुम के सदाबहार चौक से देवेंद्र महतो को लिया हिरासत में

नामकुम के सदाबहार चौक के पास जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की मांग करते हुए देवेंद्रनाथ महतो की अगुवाई में प्रदर्शन चल रहा था. तभी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज किया और देवेंद्र नाथ महतो समेत अन्य को हिरासत में ले लिया.

Also Read

JSSC CGL Protest: पुलिस ने JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो को हिरासत में लिया, छात्रों पर किया लाठीचार्ज

Video: पुलिस की छात्रों को चेतावनी, सरकारी नौकरी चाहिए तो न करें आंदोलन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >