JSSC ने जारी किया कैलेंडर, जानें कब होगी CGL, LAB Assistant समेत अन्य बड़ी परीक्षाएं

आयोग ने जो कैलेंडर जारी किया है इसके मुताबिक झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में हो सकती है. उसी तरह स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में हो सकती है

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, राज्य कर्मचारी आयोग ने विभिन्न परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. आयोग ने इसमें आवेदन प्रकाशित होने की संभावित तारीख के साथ-साथ परीक्षा की तिथि भी जारी कर दिया है. साथ ही इसमें संभावित परीक्षाफल की तिथि के बारे में भी बताया गया है.

कब होगी कौन सी परीक्षा

आयोग ने जो कैलेंडर जारी किया है इसके मुताबिक झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में हो सकती है. उसी तरह स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में हो सकती है. दोनों के आवेदन का नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया गया है. ये दोनों ही परीक्षा सीबीटी मोड में होगी. इसके अलावा डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा अगस्त 2023 के पहले सप्ताह और सामान्य स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा यानी कि सीजीएल सितंबर के पहले सप्ताह में होगी. ये दोनों ही परीक्षा का आवेदन अगले माह प्रकाशित हो सकती है.

सभी परीक्षाओं को आयोग ने कर दिया स्थगित

गौरतलब है कि जेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन संशोधन नियमावली 2021 को झारखंड हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया था. इस वजह से सभी नियुक्तियां रद्द हो गयीं थीं. आयोग ने भी बाद में इन सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था. इसके बाद छात्र सभी परीक्षाओं की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आयोग के फैसले के बाद छात्रों के बीच उम्मीद की नयी किरण जाग गयी है.

अदालत ने आर्टिकल 14 के प्रावधानों का बताया था उल्लंघन

आपको बता दें कि पूर्व की नियमावली को अदालत ने आर्टिकल 14 के प्रावधानों का उल्लंघन बताया गया था. नियमावली की कंडिका 7 के तहत कहा गया था कि झारखंड के शिक्षण संस्थान से मैट्रिक व इंटर पास करने वाले आवेदन कर सकेंगे, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ये प्रावधान शिथिल रहेगा. कंडिका 9 में हिंदी व अंग्रेजी को भाषा की सूची से बाहर कर दिया गया था. इसी वजह से इसे अदालत में चुनौती दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >