Football: जेएसएस क्लब सिकिदीरी की टीम बनी चैंपियन

फुटबॉल क्लब गुंजा के तत्वावधान में गुंजा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया.

रांची. फुटबॉल क्लब गुंजा के तत्वावधान में गुंजा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया. जिसमें जेएसएस क्लब सिकीदीरी ने जेएसएफ चुटू को 5-2 से हरा कर खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम के पठान विकास ने तीसरे व आठवें मिनट में, शिवम कुमार ने 31वें एवं 38वें मिनट में और सूरज मुंडा ने 25वें मिनट में गोल किया. व��ीं चुटू के मुन्ना और मीनी ने गोल किया. मैन ऑफ द सीरीज पठान विकास को और मैन ऑफ द मैच शिवम को दिया गया. बेस्ट डिसीप्लीन टीम का अवार्ड गुंजा टीम को दिया गया. विजेता टीम को मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य कमिश्नर मुंडा ने 21 हजार रुपये नगद और शिल्ड देकर पुरस्कृत किया. वहीं उप विजेता टीम चुटू को विशिष्ट अतिथि चंदरा पंचायत के पूर्व मुखिया रमेश चंद्र उरांव ने 15 हजार रुपये नगद और शिल्ड देकर पुरस्कृत किया. इस अवसर पर महेश पाहन, लालमोहन करमाली सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >