JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाला: डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थी CID के रडार पर, खंगाली जा रही मनी ट्रेल

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में धांधली मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है. डेढ़ दर्जन अभ्यर्थियों की मनी ट्रेल खंगाली जा रही है, जिससे फर्जीवाड़े के स्तर और लेन-देन का पता लगाया जा सके.

JPSC-JSSC Exam CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की विभिन्न परीक्षाओं में हुई धांधली मामले की जांच कर रही सीआईडी अब उन करीब डेढ़ दर्जन अभ्यर्थियों की मनी ट्रेल खंगालने में जुट गयी है, जो सेटिंग के जरिये परीक्षा पास करने में सफल रहे थे, जांच एजेंसी इस कड़ी के सहारे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पूरा फर्जीवाड़ा किस स्तर तक फैला है और इसमें कितनी रकम का लेन-देन हुआ.

CID को मिले फर्जी नियुक्ति के सुराग

JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच अब और गहराती जा रही है, जिससे मामले का दायरा लगातार बढ़ रहा है. सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और छापेमारी में मिले दस्तावेजों के आधार पर सीआईडी ने कई अहम सुराग जुटाये हैं. एजेंसी अब संबंधित अभ्यर्थियों के बैंक खातों का ब्योरा जुटाने के लिए विभिन्न बैंकों से पत्राचार कर रही है, जिससे पैसों के वास्तविक स्रोत और उनके गंतव्य की पुष्टि हो सके. बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में अलग-अलग परीक्षाओं के लगभग पांच सौ अभ्यर्थियों की नियुक्ति फर्जी तरीके से कराये जाने के संकेत मिले हैं, जिसके एवज में 15 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की गयी.

ये भी पढ़ें: 1993 में धनबाद के फंड क्लर्क ने ली थी 300 रुपये की घूस, 33 साल बाद झारखंड हाईकोर्ट ने घटायी सजा

जांच में बढ़ सकता है फर्जी नियुक्तियों का आंकड़ा

अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है. बता दें कि जेपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर मिली अलग अलग शिकायतों के बाद अब सीआइडी इसकी जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: बिना इजाजत नहीं बदलेंगे सड़कों और सार्वजनिक स्थलों के नाम, झारखंड नगर विकास विभाग ने जारी की नई नियमावली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >