JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की मांग: अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो को धरना स्थल आने की मिले अनुमति

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं. समर्थक उन्हें धरना स्थल पर लाने की मांग कर रहे हैं.

Devendra Nath Mahto Protest: रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच ने गुरुवार को अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को धरना स्थल पर आने देने की अनुमति मांगी. मंच के रामअवतार महतो ने कहा कि देवेंद्र नाथ महतो का झारखंड के छात्र-युवाओं के साथ गहरा जुड़ाव है. वे लगातार अभ्यर्थियों के अधिकार और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं.

देवेंद्र नाथ महतो के समर्थन में छात्र डटे 

बड़ी संख्या में छात्र-युवा उनके संघर्ष को अपना संघर्ष मानकर आंदोलन में डटे हुए हैं. वहीं, मुकेश कुमार ने कहा कि सभी छात्रों की मांग है कि देवेंद्र नाथ महतो प्रदर्शन स्थल पर आयें. वे खुद भी आना चाहते हैं, लेकिन अस्पताल से अनुमति नहीं मिल रही है.

यह भी पढ़ें: चमोली सुरंग हादसा: सात लोगों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल जारी 

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर, देवेंद्र नाथ महतो के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थक और छात्र-युवा चिंतित हैं. समर्थकों ने शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दिवड़ी मंदिर, रजरप्पा मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा की. वहीं, उनसे मिलने के लिए गुरुवार को राज्यभर से समर्थक पहुंचे.

ये भी पढ़ें: चमोली में भारी बारिश के बाद HCC टनल में अचानक घुसा पानी, 18 मजदूर बचाए गए; राहत-बचाव कार्य जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >