JPSC: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 25 जुलाई से, 21 से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. परीक्षा 25 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि एडमिट कार्ड 21 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे. जानें परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें.

JPSC Civil Services: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 25 जुलाई 2026 से होगा. परीक्षा 27 जुलाई 2026 तक रांची जिला के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी. 

21 जुलाई से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड 

मुख्य परीक्षा में शामिल होनेवाले अभ्यर्थी 21 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक अपना एडमिट कार्ड व उपस्थिति पत्रक (Attendance Sheet) डाउनलोड कर सकते हैं. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपना पंजीयन संख्या व जन्म तिथि डाल कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जायेंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाइ होने पर अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी 24 जुलाई तक कार्यदिवस में लिखित आवेदन देकर त्रुटि सुधार करा सकते हैं. आवेदन पत्र में अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि व रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कराना आवश्यक होगा. परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक व आइआरआइएस की व्यवस्था की गयी है. इसलिए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में सुबह आठ बजे व द्वितीय पाली में दोपहर एक बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे. 

ये डॉक्यूमेंट्स साथ लाना होगा अनिवार्य 

केंद्र पर अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के साथ स्वयं का चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ व वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा. केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स, किताब, खाद्य सामग्री, बैग, अस्त्र-शस्त्र आदि लाने पर प्रतिबंध है. परीक्षा आरंभ होने के 15 मिनट बाद आनेवाले अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. अभ्यर्थी को सभी पत्रों की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है. 25 जुलाई को प्रथम पाली में प्रथम पत्र व द्वितीय पाली में द्वितीय पत्र, 26 जुलाई को प्रथम पाली में तृतीय पत्र व द्वितीय पाली में चतुर्थ पत्र व 27 जुलाई को प्रथम पाली में पांचवें पत्र व द्वितीय पाली में छठे पत्र की परीक्षा होगी. 

ये भी पढ़ें: जज उत्तम आनंद हत्याकांड में दोषियों को राहत नहीं, झारखंड हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

ये भी पढ़ें: चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश में पकड़ी गई विवाहिता, चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >