एम नीलिमा केरकेट्टा की नयी जेपीएससी अध्यक्ष, महाराष्ट्र कैडर की रह चुकी हैं IAS अफसर

महाराष्ट्र कैडर की एम नीलिमा केरकेट्टा को जेपीएससी अध्यक्ष बनाया गया है. वह महाराष्ट्र में मुख्य सचिव रैंक की अफसर थीं और एक माह पूर्व सेवानिवृत्त हुई हैं. वह 2008 से 2013 तक झारखंड में भी प्रतिनियुक्ति थीं.

रांची : सेवानिवृत्त आइएएस अफसर मैरी नीलिमा केरकेट्टा जेपीएससी की नयी अध्यक्ष होंगी. राज्य सरकार ने उन्हें अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. राज्य सरकार के आदेश के बाद अब इससे संबंधित प्रस्ताव मंत्रिपरिषद की बैठक में जायेगा. वहां से सहमति होने के बाद अंतिम स्वीकृति के लिए राज्यपाल के पास भेजा जायेगा. उनकी स्वीकृति के बाद अधिसूचना जारी होगी.

श्रीमती केरकेट्टा महाराष्ट्र कैडर की 1994 बैच की आइएएस अफसर रही हैं. वह महाराष्ट्र में मुख्य सचिव रैंक की अफसर थीं और एक माह पूर्व सेवानिवृत्त हुई हैं. श्रीमती केरकेट्टा वर्ष 2008 से 2013 तक झारखंड में भी प्रतिनियुक्ति पर थीं. श्रीमती केरकेट्टा बीएयू के पूर्व कुलपति स्व डॉ आर केरकेट्टा की पुत्री हैं. उल्लेखनीय है कि करीब दो माह से जेपीएससी अध्यक्ष का पद खाली है. इससे कई नियुक्तियां और प्रोन्नति बाधित है. फिलहाल आयोग में तीन सदस्य कार्यरत हैं.

कई बहालियां हैं लंबित

बता दें कि लगभग दो माह से अध्यक्ष के पद रिक्त होने के कारण परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो पा रहा था। वहीं, सहायक अभियंताओं की नियुक्ति को लेकर हुई परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हो पा रहा था. ज्ञात हो कि अमिताभ चौधरी की आयु 62 वर्ष होने के बाद जेपीएससी में अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था. सेवा मुक्त होने के कुछ दिन बाद ही उनकी मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >