JPSC नियुक्ति घोटाले में CID की जांच जारी, जानकारी नहीं देने वाले अभ्यर्थियों पर होगी कार्रवाई

जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी मामले में CID की जांच तेज हो गई है. सफल अभ्यर्थियों को OMR शीट की कार्बन कॉपी और अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराने का मौका दिया गया है. जो ऐसा नहीं करेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी.

रांचीः जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा (पीटी) में सफल 2204 अभ्यर्थियों को सीआईडी ने OMR शीट की कार्बन कॉपी और अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराने का मौका दिया है. इसके लिए सीआईडी ने व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल आईडी जारी की है. सीआईडी के अधिकारियों के अनुसार, अभ्यर्थी अपने सफल होने के साक्ष्य उपलब्ध करा रहे हैं. जो अभ्यर्थी पांच अगस्त तक अपने साक्ष्य सीआईडी को उपलब्ध नहीं कराएंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी.

एल खियांग्ते से फिर पूछताछ करेगी CID

इधर, जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में गड़बड़ी के साक्ष्य मिलने के बाद सीआईडी की जांच जारी है. इस कड़ी में आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से 3 अगस्त को फिर पूछताछ की जाएगी. इसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है. अब तक की जांच में मिले दस्तावेजों के आधार पर उनसे पूछताछ होगी. रिमांड पर पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने जो खुलासे किए हैं,उनसे संबंधित सवाल भी जांच एजेंसी पूछेगी. अब तक की जांच में मिले तथ्यों की गहराई से पड़ताल करने के लिए सीआईडी, जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, टीडीपीएल के निदेशक राजबीर सिंह और टीडीपीएल के मैनेजर सह डीएसओ मनोज तिवारी उर्फ अभय तिवारी को फिर से रिमांड पर लेगी.

आरोपियों ने JPSC के वरीय अधिकारियों पर लगाए गंभीर

आरोप मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने सीआईडी की पूछताछ में जेपीएससी के वरीय अधिकारियों की गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. सीआईडी इन आरोपों का सत्यापन कर रही है. इसके बाद संबंधित अधिकारियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >