Sudivya Sonu के निधन पर झामुमो का बड़ा फैसला, 7 सितंबर का धरना-प्रदर्शन अगले आदेश तक स्थगित

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ का आकस्मिक निधन हो गया है. उनके निधन के चलते पार्टी ने 7 सितंबर को होने वाला धरना-प्रदर्शन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है.

रांची. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह मंत्री, झारखण्ड सरकार सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ का आज दिनांक 06 सितम्बर 2026 को पूर्वाह्न 03.30 बजे आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन से पार्टी के सभी स्तर के नेता एवं कार्यकर्ता मर्माहत एवं शोक संतप्त हैं.

7 सितंबर को होने वाला धरना-प्रदर्शन स्थगित

सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के निधन के बाद पार्टी ने राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर 07 सितम्बर 2026 को होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है.

जिला स्तर के पदाधिकारियों को जारी हुआ कार्यालय आदेश

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला संयोजक प्रमुख, महानगर अध्यक्ष एवं महानगर संयोजक को कार्यालय आदेश जारी किया गया है. इसमें शोक के इस कठिन समय में पार्टी के सभी स्तर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के मर्माहत और शोक संतप्त होने का उल्लेख किया गया है.

अगले आदेश तक स्थगित रहेगा कार्यक्रम

कार्यालय आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि 07 सितम्बर 2026 को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय पर होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है.

ये भी पढ़ें: सुदिव्य सोनू के निधन के बाद JPSC-JSSC सुधार की राह कौन संभालेगा? छात्रों से संवाद की जिम्मेदारी अब किसके कंधे पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil choudhary

25 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूँ.हार्ड न्यूज़ से राजनीतिक खबर करता रहा हूँ.वर्तमान में मुख्यमंत्री, पावर,इंडस्ट्रीज, माइंस संबंधित मामलों पर रिपोर्ट करता हूँ. बीबीसी,पैनोस और झारखंड सरकार से फेलोशिप ले चुका हूँ।कई बार अवार्ड ले चुका हूँ.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >