मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला झामुमो, गांडेय में चुनाव कराने की मांग

इस विधानसभा क्षेत्र का कार्यकाल पांच जनवरी 2025 तक है. छह माह से अधिक विधानसभा क्षेत्र बिना प्रतिनिधित्व के खाली रखना कानूनसम्मत नहीं है.

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से मिला. उनसे गांडेय विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव कराने का आग्रह किया. श्री कुमार को बताया कि 31 जनवरी को गांडेय के विधायक डॉ सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है. इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. इस विधानसभा क्षेत्र का कार्यकाल पांच जनवरी 2025 तक है. छह माह से अधिक विधानसभा क्षेत्र बिना प्रतिनिधित्व के खाली रखना कानूनसम्मत नहीं है.

नौ अक्तूबर 2018 को भारत निर्वाचन आयोग ने इससे संबंधित पत्र जारी किया है. इस कारण गांडेय में चुनाव कराया जाना चाहिए. प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय, सुप्रीयो भट्टाचार्या, फागू बेसरा, विधायक भूषण तिर्की, नलिन सोरेन, दिनेश विलियम मरांडी भी शामिल थे.

Also Read: हेमंत सोरेन ने ईडी के समन का जवाब दे दिया है, कोई प्लान बी या प्लान सी नहीं है, बोले झामुमो नेता विनोद पांडेय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >