Wrestling : झारखंड कुश्ती टीम का ट्रायल छह अगस्त को

रोहतक में 16-18 अगस्त तक होनेवाली अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेनेवाली झारखंड पुरुष/महिला टीम (फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन) का चयन ट्रायल छह अगस्त को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में होगा.

रांची. रोहतक में 16-18 अगस्त तक होनेवाली अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेनेवाली झारखंड पुरुष/महिला टीम (फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन) का चयन ट्रायल छह अगस्त को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में होगा. राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में 19-23 साल (जिनका जन्म 2001 से 2005 के बीच हुआ हो) तक के पहलवान हिस्सा ले सकते हैं. वहीं, 18 साल (जन्म 2006) के पहलवान मेडिकल सर्टिफिकेट/पैरेंटल सर्टिफिकेट के साथ भाग ले सकेंगे. ट्रायल में भाग लेनेवाले पहलवानों को अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र की मूल व छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >