Jharkhand Weather: झारखंड में 12 से 17 जून तक तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने झारखंड में 12 से 17 जून तक तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास हिनू रोड स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए यह चेतावनी दी है. 12 जून को उत्तर-पश्चिमी झारखंड के 4 जिलों (पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा) को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं मेघ गरजेंगे. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है.

Jharkhand Weather: झारखंड में 12 जून से 17 जून तक तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने 6 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि राज्य में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. 12 जून को 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी, तो 13 जून से 17 जून तक इसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

12 जून को 20 जिलों में चलेंगी तेज हवाएं, वज्रपात की आशंका

रांची के मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से खास बातचीत में बताया कि 12 जून को उत्तर-पश्चिमी झारखंड के 4 जिलों (पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा) को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं मेघ गरजेंगे. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है.

इन 20 जिलों के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

  1. रांची
  2. खूंटी
  3. सरायकेला-खरसावां
  4. पश्चिमी सिंहभूम
  5. सिमडेगा
  6. बोकारो
  7. पूर्वी सिंहभूम
  8. धनबाद
  9. जामताड़ा
  10. गिरिडीह
  11. देवघर
  12. दुमका
  13. पाकुड़
  14. गोड्डा
  15. साहिबगंज
  16. कोडरमा
  17. हजारीबाग
  18. रामगढ़
  19. लोहरदगा
  20. गुमला

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

13 से 17 जून तक झारखंड में चलेगा तेज हवाओं का झोंका

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इसके बाद के दिनों में यानी 13 जून, 14 जून, 15, जून, 16 जून और 17 जून को समूचे झारखंड में कहीं-कहीं मेघ गरजेंगे. तेज हवाओं का झोंका चलेगा. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि इन 5 दिनों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर तक रहेगी.

13, 15 और 16 जून को वर्षा की प्रबल संभावना

उन्होंने कहा कि 15 और 16 जून 2025 को झारखंड में कई जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. इससे पहले 13 जून को कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. उन्होंने बताया कि अगले 2 दिन के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 3 दिन में तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है.

मझगांव में हुई सबसे ज्यादा 18.4 मिलीमीटर वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. मझगांव में सबसे ज्यादा 18.4 मिलीमीटर वर्षा हुई. इसके अलावा चक्रधरपुर में 1.2 मिमी, जगन्नाथपुर में 0.5 मिमी और सिमडेगा के बानो में 0.5 मिमी वर्षा हुई. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान डालटनगंज में 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें

Kal Ka Mausam: 12 जून को झारखंड के 20 जिलों में आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

झारखंड के सभी मतदान केंद्रों एवं उनके क्षेत्र की होगी जियो फेंसिंग, होंगे कई फायदे

Hazaribagh News: चरही के चिंतपूर्णी स्टील फैक्ट्री की भट्ठी में ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

झारखंड को 3063 करोड़ की कोडरमा-बरकाकाना मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट की सौगात, देश को होंगे इतने फायदे

Ration Card News: झारखंड में राशन कार्ड बनना बंद, 89000 आवेदन पेंडिंग, जरूरतमंद लोग परेशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >