Jharkhand Weather Update: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बिहार व मणिपुर में सक्रिय रहने के कारण रांची में फिलहाल भारी बारिश के लिए दो से तीन दिन और इंतजार करना पड़ सकता है. मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा व साहिबगंज जिले में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं मेघ गर्जन हो सकते हैं. रांची में बुधवार व गुरुवार को बादल छाये रहने तथा एक-दो बार मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, 14 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
रामगढ़ में आठ मिमी बारिश हुई
सोमवार को रामगढ़ में आठ मिमी और लोहरदगा में दो मिमी बारिश हुई. एक जून से 12 जुलाई 2026 तक पूरे राज्य में सामान्य से 40 प्रतिशत तथा रांची में 19 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है.
ये भी पढ़ें- झारखंड हाईकोर्ट ने पशुपालन विभाग का आदेश किया रद्द, बिना ठोस कारण के ठुकरा दिया गया था कर्मचारी का दावा
रांची का तापमान 31.6 डिग्री रहा
सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें- अंधविश्वास की गिरफ्त में मोहम्मदगंज, पर्ची वाले बाबा के दरबार में हाजिरी लगा रहे ओझा से त्रस्त ग्रामीण
ये भी पढ़ें- स्कूल कैंपस में सर्पदंश मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगा जवाब
