झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 21 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं. रांची और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है.

Jharkhand Weather Update: लगातार गर्मी और लू के बाद गुरुवार दोपहर 3:30 बजे के बाद से राजधानी सहित कई इलाकों में बादल छा गये और कुछ देर के लिए कहीं-कहीं बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 24 अप्रैल तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं. 21 अप्रैल को रांची और आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. 23 अप्रैल को हवा की गति 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रहने की उम्मीद है.

बारिश और बादल छाये रहने से वायुमंडल में नमी आयेगी, जिससे अधिकतम तापमान में और दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि पूर्वी कोल्हान इलाके में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी. जबकि, मध्य व पश्चिम भाग में बादल छाये रहेंगे. इधर, गुरुवार को भी कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा.

गोड्डा में 44.7 डिग्री सेल्सियस. जमशेदपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस, मेदिनीनगर में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में हिमपात व बारिश के कारण झारखंड में भी इसका असर दिखेगा. पलामू सहित राजधानी के कुछ हिस्सों में गुुरुवार दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश

अप्रैल में किस साल रांची में कितनी बारिश

वर्ष – रांची में बारिश

  • 30 अप्रैल 2018 – 14.8 मिमी

  • 19 अप्रैल 2019 – 11.0 मिमी

  • 28 अप्रैल 2020 – 56.4 मिमी

  • 10 अप्रैल 2021 – 13.6 मिमी

राजधानी के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी

  • बोकारो 40.4

  • चतरा 39.6

  • देवघर 42.7

  • गढ़वा 41.0

  • गिरिडीह 41.1

  • गो्डडा 44.7

  • गुमला 38.8

  • हजारीबाग 38.3

  • खूंटी 39.2

  • लातेहार 38.8

  • लोहरदगा 38.7

  • पाकुड़ 43.5

  • रामगढ़ 41.1

  • रांची 39.2

  • साहिबगंज 42.1

  • सिमडेगा 39.4

  • प सिंहभूम 40.9

  • (डिग्री सेल्सियस में)

लोगों को मिलेगी राहत

बता दें कि बुधवार को भी अधिसंख्य जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से भी अधिक रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेसि रहा, जबकि जमशेदपुर का 44.1 तथा डालटनगंज का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया था. हजारीबाग, लोहरदगा और लातेहार जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे रिकार्ड किया गया था. 21 से 24 अप्रैल तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश होने से लोगों को राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >