Jharkhand Weather: झारखंड के इन 9 जिलों में 3 घंटे में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Today: गर्मी और उमस के बीच झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग की मानें तो झारखंड के नौ जिलों में तीन घंटे के अंदर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. 18 मई को भी मौसम कूल-कूल रहेगा. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Jharkhand Weather Today: रांची-चिलचिलाती धूप और उमस के बीच शनिवार की दोपहर में झारखंड में मौसम ने करवट ली है. आसमान में बादल छा गए हैं. कुछ ही घंटे में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान

40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

झारखंड की राजधानी रांची समेत नौ जिलों में तीन घंटे के अंदर आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने झारखंड के जिन आठ जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, रांची और देवघर शामिल हैं.

मौसम पूर्वानुमान

18 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट

झारखंड के पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में शनिवार को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. 23 मई तक झारखंड में बारिश के आसार हैं. इससे लोगों को गर्मी से सुकून मिलेगा. 18 मई को भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश और वज्रपात का अनुमान है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वैसे मौसम विभाग ने 21 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: Dream 11: 49 रुपए से रातोंरात करोड़पति बने टेलर ने छोड़ दी दर्जीगिरी, तेजी से भर रहा सपनों की उड़ान

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village: झारखंड का एक ऐसा गांव, जिसका नाम सुनते ही त्रेतायुग की यादों में खो जाएंगे, जीवंत हो उठेंगी रामायण काल की यादें

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village: झारखंड का अनोखा गांव, जहां ‘सोलह आना कमेटी’ की ताकत जान रह जाएंगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >