Jharkhand Weather: रांची का पारा पहुंचा 32 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला रहा सबसे गर्म, फिर गिरेगा झारखंड का तापमान

Jharkhand Weather: झारखंड के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक हो गया है. रांची का पारा 32 डिग्री पहुंच गया. सरायकेला रविवार को सबसे गर्म (40 डिग्री सेल्सियस) रहा. पांच मार्च से फिर मौसम बदलेगा और तापमान में गिरावट आएगी.

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड की राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान भी तेजी से चढ़ रहा है. इस कारण ठंड का अहसास नहीं हो रहा है. सरायकेला रविवार को सबसे गर्म (40 डिग्री सेल्सियस) रहा. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि पांच मार्च से राजधानी रांची का पारा फिर गिर सकता है. अधिकतम और न्यूनतम दोनों के पारा में गिरावट हो सकती है. इससे ठंड का अहसास फिर से होने लगेगा.

पांच मार्च के बाद अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस


मौसम केंद्र के अनुसार पांच मार्च के बाद अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है. न्यूनतम तापमान में भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. यह करीब 13-14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. सोमवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है.

सबसे अधिक गर्मी सरायकेला में रही


रविवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस ऊपर (21 डिग्री सेल्सियस) रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर और डाल्टनगंज का पारा भी 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. राज्य में सबसे अधिक गर्मी सरायकेला में रही. वहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया.

मौसम शुष्क रहने का अनुमान


मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि अभी मौसम इसी तरह रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. आसमान साफ रहेगा. राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है. पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग में रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >