Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 13 सितंबर से मौसम होगा साफ, 20 तक फिर बारिश के आसार

झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण मॉनसून की अच्छी बारिश हो रही है. 13 सितंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है, लेकिन 20 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है. इसके बाद तापमान में वृद्धि होगी.

Jharkhand Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से झारखंड में अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून की अच्छी बारिश हो रही है. 11 सितंबर को भी बारिश हुई, लेकिन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के ओड़िशा व आंध्रप्रदेश की तरफ मुड़ने से झारखंड में 12 सितंबर की दोपहर बाद से मौसम साफ होने की संभावना है. 13 सितंबर से मौसम पूरी तरह साफ हो जायेगा. साइक्लोनिक सर्कुलेशन कमजोर होने से झारखंड में कुछ दिनों के लिए बारिश से निजात मिलेगी, लेकिन इस दौरान तापमान दो से तीन डिग्री या इससे भी अधिक बढ़ सकता है.

20 सितंबर तक बारिश, इसके बाद बढ़ेगा तापमान

वातावरण में नमी रहने और तीन से चार दिनों बाद फिर से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से झारखंड के कई हिस्सों में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वानुमान के अनुसार 20 सितंबर तक बादल छाये रहने और रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. झारखंड आये मॉनसून के 10 से 12 अक्तूबर तक लौटने की संभावना है, जिससे इस बार दशहरा (दुर्गा पूजा) में बारिश से व्यवधान नहीं पड़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- फर्जी GST और अवैध कोयला कारोबार पर झारखंड में सख्ती, वित्त मंत्री बोले- केंद्र की नीतियों से 22,000 करोड़ नुकसान

नवंबर-दिसंबर तक अलनीनो के रहने से ठंड कम

अलनीनो के प्रभाव से अब तक देश भर में सामान्य से 15 से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है. झारखंड में सामान्य से तीन प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी है. अलग-अलग राज्यों में कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश हुई है. अलनीनो नहीं रहने पर झारखंड में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती थी. झारखंड में अलग-अलग जिलों में कहीं अधिक तो कहीं कम बारिश हुई है. अलनीनो का प्रभाव नवंबर-दिसंबर तक रहने की संभावना है. इससे ठंड ज्यादा नहीं पड़ेगी, लेकिन इसके बाद अच्छी गर्मी पड़ने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें- JSSC CGL मामले में CID की कार्रवाई, कोडरमा में दो जगह छापेमारी; 2 लोगों को साथ ले गई टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >