Jharkhand Weather: झारखंड में 20 जुलाई तक होती रहेगी वर्षा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के सभी जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में 17 से 20 जुलाई तक बारिश होती रहेगी. कई जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है. रांची मौसम केंद्र ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

Jharkhand Weather: झारखंड में 20 जुलाई तक बारिश होती रहेगी. कई जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी है. रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से मौसम की चेतावनी में कहा गया है कि राज्य में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात भी हो सकती है. इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. साथ ही सतर्क भी रहना चाहिए. इस संबंध में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

बिहार और उत्तर प्रदेश में बना निम्न दबाव का क्षेत्र

मौसम केंद्र ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम बाहर और उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन चुका है. अगले 24 घंटे के दौरान निम्न दबाव से संबंधित साइक्लोनिक सर्कुलेशन बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा.

Jharkhand Weather: लो प्रेशर एरिया से गुजर रहा मानसून ट्रफ

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि मानसून ट्रफ लो प्रेशर एरिया से गुजर रहा है. लो प्रेशर एरिया का केंद्र बिहार और उससे सटा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पुरुलिया, कोंटाई और बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रहा है. इसका असर अगले 4 दिनों तक झारखंड में देखने को मिलेगा. हर दिन झारखंड के कुछ हिस्सों में वर्षा होगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पलामू के चैनपुर में एक दिन में 204 मिमी वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सक्रिय रहा. राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा भी हुई. सबसे ज्यादा 204 मिलीमीटर वर्षा पलामू के चैनपुर में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में 34.8 डिग्री सेंटीग्रेड और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

3 दिन में 3 डिग्री तक बढ़ेगा उच्चतम तापमान

बाबानगरी देवघर में आज 67 मिलीमीटर वर्षा हुई. रांची में 3 मिमी, जमशेदपुर में 64.6 मिमी और चाईबासा में 9 मिमी वर्षापात दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि आज अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद इसमें अगले 3 दिन के दौरान 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होगी.

इसे भी पढ़ें

श्रावणी मेला 2025 का छठा दिन : बाबाधाम में 1.22 लाख और बासुकिनाथ में 83 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

बालासोर में छात्रा की आत्महत्या मामले में झारखंड में शुरू हुई राजनीति, झामुमो-भाजपा आमने-सामने

झारखंड के कई जिलों में वज्रपात, कोडरमा में पिता-पुत्री की मौत, देवघर में महिला मूर्छित

Garhwa Weather: घरों में कैद हुए लोग, 18 घंटे की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदियां उफान पर, देखें PHOTOS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >