झारखंड में बदला मौसम, इन जिलों में आज बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: अप्रैल के अंतिम दिनों में झारखंड के कई जिलों में बारिश से गर्मी से राहत मिली. आज भी रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

Jharkhand Weather: झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार की सुबह मौसम में बदलाव हुआ. झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हुई. रांची में दो मिमी बारिश हुई. वहीं, धनबाद में पांच और जमशेदपुर में छिटपुट बारिश हुई. इससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली. 

तापमान में गिरावट 

बारिश से रांची के अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की कमी आई. मंगलवार को रांची का पारा 38.2 डिग्री रहा. वहीं, वज्रपात से बेड़ो के खुखरा गांव निवासी (61 वर्ष) किसान भीम महतो की मौत हो गई.

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल को रांची, खूंटी, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में वज्रपात के साथ तेज हवा और बारिश की संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अन्य जिलों में वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

मई की शुरुआत में भी बादल और तेज हवा चलने की संभावना 

यही स्थिति 30 अप्रैल को भी रहने की संभावना है. वहीं, एक से पांच मई तक पूरे राज्य में बादल छाए रहने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: मैं भी आम आदमी हूं, इसीलिए अकेले घूमता हूं” बिना सुरक्षा प्रोजेक्ट भवन पहुंचने पर बोले CM हेमंत सोरेन

यह भी पढ़ें: कोल इंडिया के मुनाफे पर ग्रहण: 12% गिरा नेट प्रॉफिट, झारखंड की सहायक कंपनियों BCCL और CCL ने डुबोई लुटिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >