Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 3 दिनों तक रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, रांची में हुई इतनी वर्षा

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले 3 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. मानसून टर्फ की वजह से रांची में झमाझम वर्षा हुई.

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून की हवा की रफ्तार बढ़ने तथा हवा में नमी के कारण अगले 3 दिन तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि राजधानी रांची में गुरुवार को 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई.

मानसून कमजोर पड़ा तो अधिकतम तापमान में हुई वृद्धि

इससे पहले, 24 घंटे के दौरान गुमला के डुमरी में सबसे अधिक 70.8 मिलीमीटर वर्षा हुई थी. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कुछ दिन पहले तक मानसून के कमजोर पड़ने से राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई.

मानसून टर्फ की वजह से झारखंड में हो रही है बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि मानसून टर्फ के गुजरने से झारखंड में बारिश शुरू हुई है. अगले तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होगी. अभिषेक आनंद ने बताया कि जब तक बंगाल की खाड़ी में सिस्टम पूरी तरह से एक्टिव नहीं हो जाता, तब तक झारखंड में बारिश होती रहेगी.

रांची में गुरुवार की शाम को हुई बारिश का नजारा.

मानसून में अब तक 53 फीसदी कम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में एक जून से 11 जुलाई तक सामान्य से 53 प्रतिशत कम बारिश हुई है. 1 जून से 11 जुलाई तक झारखंड में सामान्यत: 296.4 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस सीजन अब तक 138.9 मिलीमीटर ही बारिश हो पाई है. इस माह अच्छी बारिश होने की उम्मीद है.

Also Read

Jharkhand Weather: रांची, देवघर, समेत झारखंड के 8 जिलों में बदला मौसम, अगले 3 घंटे झमाझम बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ, ओड़िशा में साइक्लोन, झारखंड में झमाझम बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >