Jharkhand Weather: अभी नहीं रुकने वाली है ये बारिश! रांची समेत 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने एक बार फिर से मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. रांची समेत 7 जिलों में तेज हवा और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. फिलहाल इस भारी बारिश से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. 29 जून के बाद ही मौसम सामान्य हो सकता है.

Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में एक बार फिर से बारिश की बौछार शुरू हो गयी है. बीते 3 दिनों से रांची समेत विभिन्न जगहों पर भारी बारिश हो रही है. इधर मौसम विभाग ने एक बार फिर से मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. रांची समेत 7 जिलों में तेज हवा और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट और अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

24 और 25 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवा और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. ये अलर्ट आज और कल, यानी 24 और 25 जून के लिए दिया गया है. इस दौरान ऑरेंज वाले क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

29 जून तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, 29 जून तक पूरे राज्य में झमाझम बारिश की संभावना है. पूरे राज्य में 25 से 29 जून तक के लिए तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 25 से 29 जून तक राज्यभर में तेज हवा के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. फिलहाल इस भारी बारिश से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. 29 जून के बाद ही मौसम सामान्य हो सकता है.

इसे भी पढ़ें

Ration Card: झारखंड में राशन कार्ड से हटाये गये 50 हजार नाम, प्रक्रिया अब भी जारी

जयराम महतो के लिए अपशब्द; जेएलकेएम आज करेगा मांडू विधायक निर्मल महतो का पुतला दहन

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मिली पार्वती तिर्की, साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए मंत्री ने खास अंदाज में दी बधाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >