झारखंड के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 7 जुलाई को रांची में भारी वर्षा की चेतावनी

Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अगले तीन दिनों तक कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

झारखंड के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 7 जुलाई को रांची में भारी वर्षा की चेतावनी

Jharkhand Weather News: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र बनने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन से झारखंड में कम लेकिन बंगाल, ओडिशा व छत्तीसगढ़ में व्यापक असर पड़ने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को झारखंड के खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी है. अन्य जिलों में बादल छाये रहने व गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

6-7 जुलाई के लिए भी जारी हुई चेतावनी 

मौसम विभाग के अनुसार, छह जुलाई को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं सात जुलाई को रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. 

झारखंड में सामान्य से कम बारिश 

झारखंड में इस वर्ष मॉनसून के प्रवेश को लगभग एक महीना हो गया, लेकिन अब भी राज्य में 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है. सभी 24 जिलों में बारिश की स्थिति सामान्य से भी कम है. झारखंड में एक जून से चार जुलाई तक सामान्य बारिश 226.3 मिमी है, लेकिन इस दौरान यहां 125.6 मिमी ही बारिश हुई है. रांची में अब भी 14 प्रतिशत कम बारिश हुई है. यहां सामान्य वर्षापात 235 मिमी है, लेकिन इस दौरान यहां 201.2 मिमी बारिश हुई है. 

बहरागोड़ा में सबसे अधिक बारिश 

शनिवार को राज्य में सबसे अधिक बहरागोड़ा में 23 मिमी बारिश हुई, जबकि चाईबासा में 21 मिमी, जमशेदपुर में आठ मिमी व रांची में आकाश में बादल छाये रहे और छिटपुट बारिश हुई. रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें: बड़कागांव में अवैध कोयला खदान का चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, पहले भी हो चुका है हादसा

यह भी पढ़ें: उत्तरी छोटानागपुर के शिक्षा विभाग में 74 कर्मियों का महा-तबादला, हजारीबाग DEO दफ्तर के पुराने चेहरे साफ

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हमला, बोले- जनता ने तोड़ा हेमंत सरकार के साढ़े छह साल का अहंकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >