Jharkhand Weather: झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानें अगले 5 दिनों का वेदर रिपोर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम का मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर बदल सकता है. हालांकि अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

रांची : झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग ने इसकी आशंका जता दी है. दरअसल उत्तरी पाकिस्तान और आसपास का इलाका में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. साथ ही यह औसत समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी ऊपर देखा जा सकता है. फलस्वरूप उत्तरी पश्चिमी भारत में 18 जनवरी से पहला और 22 जनवरी से दूसरा नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है.

18 जनवरी को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो झारखंड के कई इलाकों में कल सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा. वहीं, अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि सुबह और शाम कोहरा रहने और ठंडी हवाएं चलने से कनकनी बढ़ेगी. इससे खासकर बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को परेशानी होगा.

झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

वहीं, अगर हम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री जगन्नाथपुर में रहा. शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. फिलहाल राजधानी में कोहरे का आलम यह है कि हर दिन कई विमान देर से एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं. यात्रियों को अपने फ्लाईट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा रहा है. बता दें कि सुबह में घना कोहरे की वजह से विजिबलिटी कम रहता है.

Also Read: Jharkhand Weather: ठंड का असर कब होगा खत्म, मौसम विभाग ने दी जानकारी, जानें आज का वेदर अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >