Jharkhand Weather: रांची में मौसम की मार, 2 विमान डायवर्ट, 5 देर से आये

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में खराब मौसम की वजह से कई विमानों को डायवर्ट करना पड़ा. कई विमान देर से पहुंचे. इसकी वजह से विमान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उधर, रांची में करीब आधे घंटे की बारिश से जलजमाव हो गया. शहर के कई इलाकों में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा.

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोन के असर से झारखंड की राजधानी में झमाझम बारिश हुई. करीब आधे घंटे की बारिश में ही सड़कों पर नाली का काला (गंदा) पानी बहने लगा. दूसरी तरफ, खराब मौसम की वजह से विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं. 2 विमानों को डायवर्ट करना पड़ा और 5 विमान देर से रांची पहुंचे.

एक विमान को कोलकाता, दूसरे को भुवनेश्वर डायवर्ट किया

राजधानी रांची में सोमवार को मौसम खराब होने के कारण विमान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेंगलुरु-रांची विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया. इंडिगो की मुंबई-रांची फ्लाइट को भुवनेश्वर डायवर्ट करना पड़ा. इसके अलावा कम से कम 5 विमानों के आने में देर हुई.

देर से आये ये विमान

इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान दोपहर 1:25 बजे के स्थान पर दोपहर 1:52 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेंगलुरु-रांची विमान दोपहर 3:15 बजे के स्थान पर 3:35 बजे और एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान शाम 4:45 बजे के स्थान पर शाम 6:45 बजे रांची आया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सड़कों पर बहने लगा नाली का पानी

उधर, राजधानी रांची में कई जगह बारिश की वजह से सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने लगा. यह स्थिति नालियों के जाम रहने के कारण हुई. बारिश होने पर जाम पड़ी नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगता है. कोकर, मेन रोड, जयपाल सिंह स्टेडियम के पास, कांके रोड, रातू रोड, मधुकम में जलजमाव हो गया. काफी देर तक बारिश का पानी सड़कों पर जमा रहा.

बकरी चरा रहे युवक की वज्रपात से मौत

उधर, बकरी चराने के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. डोरंडा थाना क्षेत्र के बड़ा घाघरा में सोमवार की शाम खेत में बकरी चरा रहे अनूप कच्छप (30) की मौत हो गयी. यह बड़ाघाघरा का ही निवासी है.

इसे भी पढ़ें

संविधान संशोधन पर मुहर आज, 38 साल बाद बदलेगा झामुमो अध्यक्ष, शिबू सोरेन की जगह लेंगे हेमंत

Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर, रांची में ठनका गिरने से एक की मौत, पूरे झारखंड में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

एक ही पौधे में जमीन के नीचे आलू, ऊपर टमाटर, ये कैसे हुआ?

झामुमो ने कहा- जिलों में थर्ड और फोर्थ ग्रेड में स्थानीय को मिले 100 प्रतिशत आरक्षण, लागू हो सरना धर्म कोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >