Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने व मॉनसून के सक्रिय होने से 13 से 15 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा व वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. 13 अगस्त को रांची सहित गुमला, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में बारिश होगी. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
14-16 अगस्त तक का मौसम
वहीं, 14 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला में तेज हवा, वज्रपात व भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी व बोकारो में वज्रपात, तेज हवा व भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 15 अगस्त को रांची में कम, लेकिन अन्य जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. 16 अगस्त को खूंटी, रांची के कुछ हिस्से, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना है.
ये भी पढ़ें- जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का फैसला: बोर्ड की योजना के अध्ययन के लिए बनाई समिति
झारखंड में 21 व रांची में 9 प्रतिशत कम बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड में एक जून से 12 अगस्त तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है. रांची में नौ प्रतिशत कम बारिश हुई है. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.
बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा.
