Jharkhand Weather: रांची में झमाझम बारिश, 25 मई तक बरसेंगी राहत की बूंदें, 20 व 21 मई को हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विभाग के अनुसार 25 मई तक राज्य में राहत की बूंदें बरसेंगी. 20 व 21 मई को हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज खुशनुमा हो गया है. मौसम के करवट लेने से लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिली है. राज्य में 25 मई तक गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. इधर, 20 व 21 मई को गढ़वा, पलामू, देवघर समेत अन्य जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

25 मई तक बारिश के आसार

झारखंड के पूर्वी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में 20 और 21 मई को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 22 मई को भी राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं. 23 मई को राज्य के पूर्वी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की मानें, तो 25 मई तक राज्य में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार

बारिश व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़ व रांची जिले के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि राजधानी रांची के मौसम ने रविवार की दोपहर में करवट ली और मौसम सुहाना हो गया. इसके साथ ही बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली.

20 व 21 मई को हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 20 मई को गढ़वा, पलामू, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है. 21 मई को गढ़वा, पलामू, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है.

बारिश व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य में बारिश व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 20, 21 व 22 मई को गरज के साथ बारिश, वज्रपात व तेज हवाएं (अधिकतम 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चल सकती हैं.

Also Read: Jharkhand Weather: रांची में लोगों को तेज धूप से मिली राहत, जानें अगले 3 दिनों तक किन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >