Jharkhand Weather Forecast: होली के दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 16 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा. आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. यह स्थिति 20 मार्च तक संभव है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान चढ़ सकता है.

Jharkhand Weather Forecast: होली के दिन राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे. बारिश का अनुमान नहीं है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 16 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा. आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. यह स्थिति 20 मार्च तक संभव है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान चढ़ सकता है.

आसमान में छाये रहेंगे आंशिक बादल

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि होली के दिन आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि बारिश का अनुमान नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार 16, 19 एवं 20 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा. आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. वहीं 17 व 18 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं.

Also Read: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद होली में ले सकेंगे पकवानों का स्वाद ! क्या है लेटेस्ट हेल्थ अपडेट
35 से 36 डिग्री सेल्सियस तापमान की उम्मीद

मौसम विभाग की मानें, तो अधिकतम तापमान 17 से 20 मार्च तक 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. आपको बता दें कि सोमवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

Also Read: देवघर एयरपोर्ट से कब से उड़ान भरेंगे विमान, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्घाटन से पहले लेंगे जायजा
फरवरी में सबसे अधिक वर्ष 1913 में हुई थी बारिश

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, रांची में वर्ष 1913 में फरवरी में सबसे अधिक 219.2 मिमी बारिश हुई थी. पिछले 10 साल में फरवरी माह में हुई बारिश की बात करें तो वर्ष 2012 में 25.7 मिमी, 2013 में 28.3 मिमी, 2014 में 48.1 मिमी, 2016 में 17.4 मिमी, 2018 में 12.6 मिमी, 2019 में 50.8 मिमी, 2020 में 04.7 मिमी और 2021 में 07.0 मिमी बारिश हुई है.

Also Read: सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप: जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नेपाल से भारत का मुकाबला आज

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >