Jharkhand Weather: 3 डिग्री तक गिरेगा झारखंड का अधिकतम तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. कहा है कि कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 3 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 दिन में उच्चतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है.

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून की बारिश के बीच अब तापमान में गिरावट आने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि आने वाले 3 दिन के बाद झारखंड के उच्चतम तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी. 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है. साथ ही यह भी कहा है कि मंगलवार 22 जुलाई को राज्य में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

आंधी-तूफान के साथ बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. कहा है कि कुछ जगहों पर गरज के साथ तेज हवाएं चल सकतीं हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून ट्रफ जम्मू, चंडीगढ़, वाराणसी, रांची होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है.

24 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर

इसका असर झारखंड पर देखने को मिलेगा. इसके अलावा एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में बना हुआ है. इतना ही नहीं, 24 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसका भी असर झारखंड में देखने को मिलेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गुमला में हुई 144.5 मिलीमीटर वर्षा

हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून कमजोर रहा. कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई. सबसे अधिक 144.5 मिलीमीटर वर्षा गुमला में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में 37.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें : दूसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा बाबाधाम, 2 लाख से कांवरियों ने किया जलार्पण, देखें PHOTOS

झारखंड के 21 जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा

झारखंड में 21 जुलाई 2025 तक 640.8 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है. यह सामान्य से 59 फीसदी अधिक है. बिहार में 1 जून से 21 जुलाई के बीच 403.4 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है. पाकुड़, गोड्डा, देवघर को छोड़ सभी 21 जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें : आत्मदाह करने पहुंचीं सब्जी दुकान चलाने वाली महिलाएं, डीसी ऑफिस पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, फिर जानें क्या हुआ

सबसे ज्यादा 1180 मिमी पूर्वी सिंहभूम में बरसा मानसून

इस साल अब तक मानसून के सीजन में सबसे ज्यादा 1180 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम जिले में रिकॉर्ड की गयी है. राजधानी रांची में 955.4 मिलीमीटर, डालटनगंज में 809.5 मिलीमीटर, बोकारो थर्मल में 734.7 मिलीमीटर और चाईबासा में 758.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

इसे भी पढ़ें : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 50 लाख की ठगी करने वाला रवि हंसमुखलाल गोधरिया गुजरात से गिरफ्तार

रांची में दिन में एक या दो बार होगी वर्षा

मौसम केंद्र ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि 22 जुलाई को सामान्यत: आसमान में बादल छाये रहेंगे. दिन में एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. उच्चतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें

Nowcast Weather Warning: सावधान! अगले 2 घंटे में रांची समेत 9 जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी

Dhan Ropni in Ranchi: मानसून की बारिश रुकी, तो खेतों में उतरे किसान, रांची में शुरू हुई धनरोपनी

Air India Express News: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खेद जताया, रांची से जुड़ा है मामला

हजारीबाग में डायन बिसाही का आरोप लगाकर विधवा के बाल काटे, निर्वस्त्र करके घुमाया, 20 हजार रुपए लिये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >