Jharkhand Weather Forecast: रांची, गुमला, खूंटी समेत कई जिलों में बदल रहा है मौसम, गरज के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के रांची, गुमला, खूंटी में मौसम बदलने वाला है. कई जगहों पर गरज के साथ होगी वर्षा-वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

Jharkhand Weather Forecast: लू से जूझ रहे झारखंड के कई जिलों में थोड़ी देर में मौसम बदलने वाला है. राजधानी रांची, गुमला और खूंटी समेत करीब आधा दर्जन जिले में गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग की ओर से दोनों जिलों के लिए अलग-अलग चेतावनी जारी की गई है.

Jharkhand Weather: 2 बुलेटिन मौसम केंद्र ने जारी किए

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने थोड़ी देर पहले अलग-अलग वेदर वार्निंग यानी मौसम चेतावनी जारी की है. इसमें कहा है कि अगले एक से तीन घंटे में रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में मौसम बदलने वाला है. हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है.

गरज के साथ बारिश ए‍वं वज्रपात होने की संभावना

राजधानी रांची स्थित मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. उन्होंने कहा है कि इस दौरान लोगों को सावधान एवं सचेत रहने की जरूरत है. खराब मौसम में कोशिश करें कि घर से बाहर न निकलें.

गरज-चमक के साथ बारिश के दौरान लोग बरतें ये सावधानियां

मौसम विभाग की ओर से गरज-चमक के साथ बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसमें कुछ दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि खराब मौसम के दौरान लोग सावधान और सतर्क रहें. सुरक्षित जगहों पर ही रहें. अगर आप बाहर हैं और मौसम बिगड़ गया है, तो सुरक्षित जगह पर रहें, मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

किसान खेतों में न जाएं, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें

किसानों के लिए कहा गया है कि वे खराब मौसम के दौरान खेतों में न जाएं. मौसम खराब होने से पहले अगर घर से दूर खेत में चले गए हैं, तो पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. आसपास में कोई पक्की छत हो, तो उसके नीचे शरण लें, ताकि वज्रपात के दौरा आप सुरक्षित रहें.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में 10 जून तक चल सकती है लू, कई जिलों में आज हल्की बारिश के आसार

10 तक लू का अलर्ट, 11 जून से शुरू हो सकती है प्री मॉनसून बारिश

झारखंड में बारिश कब शुरू होती है?

मानसून के सीजन में आमतौर पर झारखंड में 15 से 20 जून के बीच बारिश शुरू होती है. इस बार मानसून के 2 दिन विलंब से आने की संभावना है.

क्या आज बारिश होगी Jharkhand News?

पूरे झारखंड में आज बारिश नहीं होगी. लेकिन, मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि गुमला और खूंटी जिलों में कहीं-कहीं बारिश होगी. इस दौरान बादल गरजेंगे और कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की संभावना है.

आज का मौसम कैसा रहेगा झारखंड में?

झारखंड में आज का मौसम शुष्क रहा. अधिकतर जिलों में लू की स्थिति है. हालांकि आसमान में कुछ जगह बादल छाए रहे, लेकिन लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिली.

झारखंड में तापमान कितना डिग्री है?

झारखंड में आज का तापमान करीब 40 डिग्री से 44 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच है. सबसे ज्यादा 44.4 डिग्री तापमान पलामू जिले में रिकॉर्ड किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >