Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 31 जनवरी व एक फरवरी को इन जिलों में बारिश के आसार

झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में 31 जनवरी व एक फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. रांची समेत झारखंड में दो से चार फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा.

रांची: राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. 31 जनवरी व एक फरवरी को झारखंड में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, जबकि एक फरवरी को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा में बारिश की संभावना है. रांची में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. झारखंड में आज का मौसम समेत हफ्तेभर के मौसम के मिजाज को लेकर पढ़िए ये लेटेस्ट रिपोर्ट.

इन इलाकों में आज बारिश के आसार

झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा) एवं निकटवर्ती मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) भागों में आज बुधवार को कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कंपकंपाती ठंड के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, 31 जनवरी से बारिश के आसार

एक फरवरी को इन जिलों में हो सकती है बारिश

झारखंड के उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज), दक्षिणी(पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा), निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) में एक फरवरी को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

रांची में भी गरज के साथ बारिश के आसार

झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में 31 जनवरी व एक फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. रांची समेत झारखंड में दो से चार फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. पांच व छह फरवरी की सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 जनवरी से होगी बारिश, घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा झारखंड का मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >