Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में मौसम का मिजाज बुधवार (दो फरवरी) से फिर बदलेगा. राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. इस कारण तीन फरवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी (संताल व कोयलांचल), मध्य (दक्षिणी छोटानागपुर) और दक्षिणी (कोल्हान) में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है.
तीन फरवरी से बारिश के आसार
झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा. मौसम विभाग की मानें, तो कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखेगा और बारिश होगी. आज राजधानी रांची में सुबह से ही धूप खिली है. हालांकि कंपकंपाती ठंड से राहत नहीं है. दो फरवरी से ही मौसम का बदलाव दिखने लगेगा. आसमान में बादल छायेंगे. तीन फरवरी और चार फरवरी को बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है. पांच फरवरी के बाद मौसम साफ हो सकता है.
Also Read: झारखंड में पहली बार दिखा ग्रेटर फ्लेमिंगो पक्षी, तिलैया डैम में विदशी पक्षियों की हुई भरमार
पांच फरवरी के बाद मौसम साफ
इधर, एक फरवरी तक झारखंड में मौसम साफ रहेगा. दो फरवरी से आकाश में बादल छाये रहेंगे. तीन को बारिश और वज्रपात का अनुमान लगाया गया है. पांच फरवरी के बाद मौसम साफ हो सकता है. इसके बाद कुछ दिनों तक ठंड का असर रहेगा. रविवार को भी दिन भर ठंडी हवा चलती रही. वैसे न्यूनतम तापमान शनिवार से करीब दो डिग्री सेसि अधिक रहा. सबसे अधिक ठंड गढ़वा जिले में रही. वहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया.
Posted By : Guru Swarup Mishra
