Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज कहां होगी बारिश व ओलावृष्टि, कब से साफ होगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड का मौसम एक बार फिर बदल जायेगा. लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. उत्तर व मध्य भाग में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. सबसे अधिक बारिश संताल परगना इलाके में होने की संभावना है.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार को देखने को मिलेगा. इससे झारखंड का मौसम एक बार फिर बदल जायेगा. लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. उत्तर व मध्य भाग में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. सबसे अधिक बारिश संताल परगना इलाके में होने की संभावना है. उत्तर भारत में हो रही बारिश व बर्फवारी का असर झारखंड में चार फरवरी को देखने को मिलेगा.

पांच फरवरी से साफ होगा मौसम

झारखंड में आज चार फरवरी को बारिश होने की संभावना है. इससे मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा. इसके बाद पांच फरवरी से मौसम साफ हो जायेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आ जायेगी. सुबह में कुहासा रहने की भी संभावना है. गुरुवार को सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 29.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम गढ़वा में 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश व ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट
बारिश व बर्फवारी का दिखेगा असर

केंद्रीय मौसम संस्थान रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान में विक्षोभ व उत्तर भारत में हो रही बारिश व बर्फवारी का असर झारखंड में चार फरवरी को देखने को मिलेगा. राजस्थान के इलाके से साइक्लोनिक सर्कुलेशन से झारखंड में सिस्टम तैयार हो रहा है. पांच फरवरी से न्यूनतम तापमान में कमी आयेगी. उत्तर भारत में हो रही बारिश व बर्फवारी का असर झारखंड में चार फरवरी को देखने को मिलेगा.

Also Read: झारखंड कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी के गठन को मंजूरी, प्रदीप बलमुचु व सुखदेव भगत को जगह, ये है पूरी लिस्ट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >