Jharkhand Weather: इन इलाकों में 19 फरवरी को गर्जन और वज्रपात की संभावना, जानें अगले पांच दिनों का वेदर रिपोर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम में अभी बदलाव का दौर जारी रहेगा. अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

रांची : झारखंड के मौसम में इन दिनों लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसका असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव की दौर जारी रहेगा. सोमवार को आसमान साफ और शुष्क रहेगा. शाम होते ही लोगों को हल्की ठंड का एहसास होगा. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

न्यूनतम तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 20 फरवरी से कई इलाकों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. 19 फरवरी को राज्य के दक्षिणी पूर्वी भागों के कई इलाकों में गर्जन और वज्रपात होने की संभावना है. वहीं, 20 फरवरी को दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में भी गर्जन और वज्रपात के आसार नजर आ रहे हैं.

झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

सबसे कम तापमान खूंटी में

वहीं, अगर हम बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो झारखंड में पूरे दिन मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया. मौसम में आये दिन लगातार उतार चढ़ाव होने के कारण लोग सर्दी, खांसी जैसे मौसमी बीमारी से जूझ रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को अभी गर्म पहनने नहीं छोड़ना चाहिए. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए.

Also Read: Ration Card Surrender: राशन कार्ड कर दें सरेंडर, नहीं तो 12 फीसदी ब्याज के साथ होगी वसूली, किन पर गिरेगी गाज?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >