Jharkhand Weather: रांची में लोगों को तेज धूप से मिली राहत, जानें अगले 3 दिनों तक किन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में 20 मई को दूसरे चरण का चुनाव होना है. इस दिन चतरा, हजारीबाग और कोडरमा सीट पर वोटिंग होगी. लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों के कई इलाकों में लू चल सकती है.

रांची : झारखंड की राजधानी में लोगों को तेज धूप से थोड़ी राहत मिली है. क्योंकि शनिवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाये रहे. कई इलाकों में हल्की बूंदा बंदी भी हुई. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की मानें तो रांची में मौसम का मिजाज अगले 2 से 3 दिनों तक ऐसा ही रहेगा. आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. हालांकि, इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी सतायेगी.

बाकी जिलों में क्या है मौसम का हाल

झारखंड के बाकी जिलों की बात करें तो लगभग सभी जगहों पर लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया. हालांकि बीते 24 घंटों की बात करें तो संताल परगना के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. जिससे वहां के लोगों को काफी राहत मिली. रांची के मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो कल यानी कि 19 मई को भी कई इलाकों में बारिश के आसार हैं. हालांकि दूसरे चरण के मतदान वाले दिन कई इलाकों में लू चल सकती है.

मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में 20 मई को दूसरे चरण का चुनाव होना है. इस दिन चतरा, हजारीबाग और कोडरमा सीट पर वोटिंग होगी. लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों के कई इलाकों में लू चल सकती है. इस दौरान तापमान 40 के आसपास या इससे अधिक भी हो सकती है. हालांकि इस दिन राज्य के दूसरे इलाके जैसे कि संताल परगना, कोयलांचल व रांची के कई इलाकों में बारिश की संभावना है.

किसानों के आयी महत्वपूर्ण खबर

मौसम विभाग द्वारा किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है. दरअसल विभाग ने अनुमान जताया है कि इस बार मानसून सही समय पर दस्तक देगा. जानकारी के मुताबिक इस बार मानसून 31 मई को केरल में प्रवेश कर सकती है. जबकि झारखंड में मानसून का प्रवेश 12 से 15 जून के बीच हो सकता है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में फिर रुला रही गर्मी, 19 मई से इन इलाकों में चलेगा हीट वेव, जानें आज के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >