Jharkhand Weather: झारखंड में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, कल से रांची समेत कई जिलों का तापमान 40 के पार

झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी. अभी इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है. इस दौरान तापमान रांची का तापमान 42 डिग्री सेसि या इससे अधिक हो सकता है.

रांची : झारखंड के लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. अगले एक सप्ताह तक इसी तरह राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ेगी. मौसम विभाग ने कहा है कि सात से नौ जून तक रांची और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी. इस दौरान यहां का तापमान 42 डिग्री सेसि या इससे अधिक हो सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेसि के आसपास हो सकता है.

वहीं, अगर हम अभी के राज्य की मौजूदा स्थिति को देखें तो करीब करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि या इससे अधिक हो गया है. डालटनगंज और गढ़वा तो सबसे गर्मी पड़ रही है. वहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेसि से अधिक हो गया है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान के आधार पर राजधानी सहित अन्य जिलों में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है.

राजधानी के कई हिस्सों में हल्की बारिश

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी में आज हल्की बारिश हो सकती है, जिससे मौसम काफी सुहावना हो जाएगा. इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं. कई इलाकों में वज्रपात भी हो सकती है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को चेतावनी दी गयी है इस अवधि में वे पेड़ के नीचे न रहें. न ही खुले आसमान के नीचे रहे. अगर आप इस दौरान गाड़ी चला रहे हैं तो गाड़ी रोककर किसी सुरक्षित स्थान पर चलें जाएं. क्योंकि हवा चलते समय कई बार पेड़ की टहनी टूटने का डर रहता है, जिससे कि आप चोटिल हो सकते हैं.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में कल से फिर चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >