मोंथा की वजह से झारखंड के इन इलाकों में आज फिर होगी बारिश, इस दिन से बढ़ेगी ठंड

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में मोंथा का असर अभी भी जारी है. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि रविवार से तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड में मोंथा का असर अब तक जारी है. आसमान पर बादलों की परत छाई हुई है और हवाओं में नमी बढ़ गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को संताल परगना समेत कई इलाकों में बारिश हुई. शनिवार को भी पूर्वी इलाकों में हल्का बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार हैं. जबकि बाकी जिलों में मौसम सूखा रह सकता है. रविवार की सुबह हल्का धुंध या कोहरे छाये रहने की संभावना है. इसके बाद आसमान धीरे-धीरे साफ होने लगेगा.

ठंड कब महसूस होगी?

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कई हिस्सों में गरज के साथ वर्षा दर्ज की जा सकती है. अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उसके बाद तीन दिनों में तापमान में धीरे–धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. न्यूनतम तापमान की बात करें, तो अगले एक दिन तक इसमें खास कोई उतार–चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा. उसके बाद चार दिनों में रात का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ने लगेगी.

Also Read: कुड़मी को ST सूची में शामिल करने की मांग का विरोध उग्र, हजारों आदिवासियों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

पिछले 24 घंटों में बारिश की स्थिति

बीते 24 घंटों में झारखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. कुछ जगहों पर वर्षा का स्तर अधिक रहा. सबसे ज्यादा बारिश धनबाद में हुई, जहां 119.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान: 33.5° से सरायकेला में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.9° से लातेहार में रहा.

Also Read: Heavy Rain Alert: झारखंड में बदला-बदला सा है मौसम का मिजाज, भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >