Jharkhand Weather: झारखंड में कमजोर हुआ मॉनसून, 20 जुलाई के बाद होगी झमाझम बारिश

Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून फिलहाल कमजोर है. राजधानी रांची में मंगलवार को छिटपुट बारिश हुई. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 20 जुलाई के बाद मॉनसून के गति पकड़ने की उम्मीद है.

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में मॉनसून कमजोर हो गया है. एक-दो जिलों को छोड़कर मंगलवार को कई जिलों में बारिश नहीं हुई. राजधानी रांची में छिटपुट बारिश हुई है. पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम का मिजाज 19 जुलाई तक इसी तरह रह सकता है. 20 जुलाई के बाद मॉनसून गति पकड़ सकता है और झमाझम बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गोड्डा में 32 मिमी बारिश हुई. वहीं, अड़की में करीब 22 मिमी बारिश हुई. राजधानी रांची में दो मिमी के आसपास बारिश हुई.

20 जुलाई के बाद मॉनसून पकड़ेगा गति

मौसम केंद्र ने अनुमान लगाया है कि 19 जुलाई तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा. 20 जुलाई के बाद एक बार फिर मॉनसून के गति पकड़ने की उम्मीद है. इसके बाद राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. बारिश के कारण राजधानी का तापमान गिर गया है. मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, जमशेदपुर का 33 तथा डालटनगंज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम केंद्र का ये है पूर्वानुमान

मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो-तीन दिनों तक राजधानी रांची का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार हो जायेगा. वहीं, राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर और 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में रांची से गुजर रहा मॉनसून का ट्रफ, राजधानी समेत कई जगहों पर आज भारी बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >