Jharkhand Weather LIVE: रांची में साफ रहेगा मौसम, लेकिन अन्य जगहों पर 24-25 को हो सकती है बारिश

Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न ‍जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले....

Live Updates
9:16 AM. 22 Oct 23 9:16 AM. 22 Oct

रांची में साफ रहेगा मौसम, लेकिन अन्य जगहों पर 24-25 को हो सकती है बारिश

दुर्गा पूजा के दौरान दशमी के दिन बारिश होने का अनुमान है. इससे विसर्जन यात्रा और रावण पुतला दहन में परेशानी हो सकती है. मौसम केंद्र का ताजा पूर्वानुमान बताता है कि 24 व 25 अक्तूबर को राज्य में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 24 अक्तूबर को संताल परगना, कोयलांचल के साथ पलामू प्रमंडल में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 25 अक्तूबर को संताल और आसपास के इलाके में बारिश हो सकती है. अभी तक के पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी में इसका असर पड़ने की उम्मीद नहीं है. बारिश के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिर सकता है.

9:11 AM. 21 Oct 23 9:11 AM. 21 Oct

इन जिलों में बारिश के आसार

राज्य के पूर्वी भाग में देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिला आते हैं. वहीं, मध्य भाग में रांची, रामगढ़, लोहरदगा, हजारीबाग, खूंटी जिला और लातेहार व चतरा के कुछ भाग आते हैं. इस तरह से मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इन जिलों और आसापाल के इलाकों में 24 और 25 को हल्की बारिश की संभावना है.

9:11 AM. 21 Oct 23 9:11 AM. 21 Oct

राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में होगी बारिश

24 और 25 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

1:18 PM. 20 Oct 23 1:18 PM. 20 Oct

24 और 25 अक्टूबर को रांची समेत कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान है कि रांची समेत कई जिलों में 24 और 25 अक्टूबर को बारिश होगी. इसके बाद राज्य के मौसम का मिजाज बदल सकता है.

1:18 PM. 20 Oct 23 1:18 PM. 20 Oct

विजयादशमी पर बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार विजयादशमी के दिन यानी 24 अक्तूबर को शहर में आंशिक बारिश के आसार हैं. हालांकि इससे पूर्व आसमान में बादल छाये रहेंगे. रविवार से रात में लोगों को ठंडक का एहसास होगा. गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया गया. यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था.

1:18 PM. 20 Oct 23 1:18 PM. 20 Oct

गुरुवार को राज्य के इन जिलों में हुई बारिश

गुरुवार को राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हुई है. सबसे अधिक सिमडेगा के कुरडेग में 21.6 मिमी बारिश हुई. इधर, रामगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, 19 अक्तूबर को पूरे देश से मानसून वापस लौट गया है. 19 अक्तूबर को रांची का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

7:50 AM. 20 Oct 23 7:50 AM. 20 Oct

चार दिनों में चार डिग्री तक गिरेगा पारा, दशमी के दिन बारिश की संभावना

रांची और आसपास के इलाकों में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव संभव है. इससे 22 व 23 अक्तूबर को आकाश में बादल छाये रहेंगे. वहीं, 24 व 25 अक्तूबर को राज्य के कई इलाकों में हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

मुख्य बातें

Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न ‍जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >