Jharkhand Weather LIVE: देवघर के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में बारिश की संभावना

Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
2:43 PM. 18 May 23 2:43 PM. 18 May

कोल्हान में अगले एक से तीन घंटे में बारिश की संभावना

कोल्हान में अगले एक से तीन घंटे में मध्यम दर्ज की मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. साथ ही कुछ स्थानों में तेज हवा भी देखी जा सकती है.

2:43 PM. 18 May 23 2:43 PM. 18 May

चतरा, धनबाद सहित जिलों में बारिश की संभावना

चतरा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, सिमडेगा के कुछ भागों में अगले एक से दो घंटे में मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है.

2:43 PM. 18 May 23 2:43 PM. 18 May

देवघर के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में बारिश की संभावना

देवघर, जामताड़ा जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्ज की मेघ गर्जन, वज्रपात, वर्षा के साथ ओलावृष्टि की संभावना है.

2:43 PM. 18 May 23 2:43 PM. 18 May

झारखंड में 22 मई से बारिश की संभावना

22 व 23 मई से मौसम बदलाव की संभावना है. इस दौरान प्रत्येक दिन तीन से चार एमएम बारिश का पूर्वानुमान है. हालांकि, बुधवार को देवघर में एक एमएम बारिश हुई है.

2:43 PM. 18 May 23 2:43 PM. 18 May

भीषण गर्मी में चुआं से पानी ला रही हैं महिलाएं

भदानीनगर क्षेत्र के सुदूर गांवों में बैशाख महीना शुरू होते ही जलसंकट गहराने लगा है. पानी की समस्या अप्रैल महीने से ही शुरू हो गयी थी. महिलाएं अपने गांव-टोले से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर खेत में बने चुआं से पानी ला रही हैं. कुआं, तालाब सूख गया है. जलस्तर नीचे जाने से चापानल खराब है. नदी-नाले भी सूख गये हैं. सबसे ज्यादा परेशानी मवेशी पालकों को हो रही है. मवेशी इधर-उधर भटक कर अपनी प्यास बुझाते हैं. सांकी पंचायत के निम्मी पतरा टोला, सिलदाग, ओरियातू, बीचा के झीरीबाग टोला, होन्हेटांड़, सालगो, नावाटोला, अंबाकोचा, सुथरपुर में पेयजल की विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है. निम्मी पतरा में बना सोलर जलमीनार मामूली खराबी के कारण बेकार है. ग्रामीणों की इस बात की चिंता सता रही है कि बैशाख की शुरुआत में यह हाल है, तो जेठ में क्या हाल होगा.

2:43 PM. 18 May 23 2:43 PM. 18 May

21 तक नहीं मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत

देवघर में बुधवार को उमस भरी गर्मी से दोपहर तीन बजे के बाद राहत मिली है. देवघर के कई इलाकों में हवा के साथ मामूली बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलायी. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को देवघर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 21 मई तक देवघर में उमस भरी गर्मी बरकरार रहेगी. कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक शाउन चक्रवर्ती ने बताया कि 21 मई तक अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री रहने का अनुमान है. इस दौरान दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में बादल छाने व मामूली बारिश से लोगों को गर्मी से मिलने की संभावना है. 22 व 23 मई से मौसम बदलाव की संभावना है. इस दौरान प्रत्येक दिन तीन से चार एमएम बारिश का पूर्वानुमान है. हालांकि, बुधवार को देवघर में एक एमएम बारिश हुई है.

9:24 AM. 18 May 23 9:24 AM. 18 May

प्रचंड गर्मी से तबाह लोगों को बिजली ने रुलाया

पिछले कई दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी से तबाह लोगों को बिजली ने रुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. लगातार बिजली कट का संकट झेल रहे लोगों को बुधवार को दोतरफा मार का सामना करना पड़ा. बुधवार को पारा 43 पर था और लू चल रही थी, वहीं बिजली कट भी परवान पर था. इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. दरअसल, बिजली विभाग की कमजोर तैयारी के कारण यह स्थिति बनी हुई है. ऐसे हालात में राहत की बात है कि मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में गुरुवार से बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. विभाग ने चार दिनों के लिए तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है. इससे झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी. तापमान में भी तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है. ज्ञात हो कि बीते 17 दिनों से सूरज आग बरसा रहा है. तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है. इससे तबाही है.

मुख्य बातें

Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >