Jharkhand Weather LIVE: रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज का तापमान गिरा

Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
5:48 PM. 12 May 23 5:48 PM. 12 May

रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज का तापमान गिरा

रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गयी. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग के मुताबिक, रांची का पारा 0.9 डिग्री, डालटेनगंज का 0.7 डिग्री और जमशेदपुर का 1.7 डिग्री गिर गया. इसके बाद रांची का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेंटीग्रेड, जमशेदपुर का 40 डिग्री और डालटेनगंज का 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

2:32 PM. 12 May 23 2:32 PM. 12 May

झारखंड समेत कई जिलों में मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है. आज झारखंड समेत कई जिलों में दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छायें रह सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, राज्य में अगले 2 से 3 तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव होने की संभावना नहीं है. बता दें कि 15 मई तक मौसम का यही हाल रहेगा. कोई बदलाव की संभावना नहीं है.

2:32 PM. 12 May 23 2:32 PM. 12 May

गर्मी का असर बढ़ने के बाद दोपहर एक बजे तक चल रहे सरकारी स्कूल

गर्मी का असर बढ़ने के बाद 19 अप्रैल को समय में बदलाव किया गया था. केजी वन से पांचवीं कक्षा के लिए सुबह सात से 11 बजे तक और कक्षा छठी के ऊपर के लिए समय सुबह सात से 12 बजे तक निर्धारित किया गया था. इसके बाद अचानक से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया. बारिश होने लगी. इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी थी. इसके बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 25 अप्रैल को पत्र जारी कर समय में फिर से बदलाव कर दिया गया. अब सुबह सात से दोपहर एक बजे तक विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है. दोपहर एक से दो बजे तक खेलकूद कराना है.

2:32 PM. 12 May 23 2:32 PM. 12 May

दिन में 11 से शाम चार बजे तक धूप से बचने की मौसम विभाग ने दी सलाह

धनबाद जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है. भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में लोगों ने दोपहर में घरों से निकलना कम कर दिया है. मौसम विभाग केंद्र दिन में 11 से शाम चार बजे तक धूप से बचने की सलाह जारी कर रहे है. वहीं सरकारी विद्यालय सुबह सात से दोपहर एक बजे तक चल रहा है. कड़ी धूप में बच्चे सिर पर बैग व प्लास्टिक रखकर स्कूलों से घर जाते दिख रहे है. ऐसे में बच्चों के तबीयत खराब होना भी आम है. यहीं कारण है कक्षा एक से सातवीं की वार्षिक परीक्षा चलने के बाद भी 20 से 30 प्रतिशत तक बच्चे अनुपस्थित रह रहे हैं. इस पर किसी का ध्यान नहीं है. कड़ी धूप के कारण 11 बजे के बाद घरों से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है. ऐसे में छोटे बच्चे परीक्षा देने के बाद स्कूलों में रूक रहे है. दोपहर में घर लौट रहे है.

2:32 PM. 12 May 23 2:32 PM. 12 May

रांची में कहर ढा रही गर्मी

राजधानी रांची में भीषण गर्मी सितम ढा रही है. आसमान से बरस रही आग से लोग परेशान हैं. दिन में गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. यही वजह है कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है. गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रहा. गर्मी से आमलोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों का भी हाल बेहाल है. तपती दोपहरी में स्कूल से लौटते समय बच्चों की हालत खराब हो जा रही है. इससे अभिभावक भी परेशान हैं. गर्मी में बच्चे व बुजुर्गों को सबसे अधिक सतर्क रहने की जरूरत है.

9:00 AM. 12 May 23 9:00 AM. 12 May

झारखंड के कई जिलों में चार से पांच दिन तक भीषण गर्मी

रांची सहित झारखंड के अन्य जिलों के लोगोंं को अभी चार से पांच दिन तक भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात से झारखंड के कई इलाकों में आकाश में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. इससे दिन व शाम में उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी हो सकती है. 

मुख्य बातें

Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >