रांची समेत इन जिलों में थोड़ी देर बाद झमाझम बारिश के आसार, कल 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Forecast: राजधानी रांची, रामगढ़ समेत कई जिलों में आज शाम बारिश की संभावना है. वहीं, 20 जिलों के लिए सोमवार को ऑरेंज अलर्ट की संभावना जतायी गयी है.

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ है. रांची में रविवार के सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं. इससे राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज शाम से ही रांची, रामगढ़ समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है. कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ तेज हवा, मेघ गर्जन की भी संभावना है.

आज शाम इन जिलों में बारिश के आसार

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 27 फरवरी यानी आज की शाम रांची, रामगढ़, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ साहिबगंज में बारिश की संभावना है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन की संभावना है.

Also Read: बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप, कहा- आतंकवाद के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठा रही सरकार

सोमवार को 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

28 अप्रैल को भी 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 29 अप्रैल को भी कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में भारी वर्षा के आसार हैं. पूरे राज्य में 30 अप्रैल तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा. वहीं, बीते 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 44.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे न्यूनतम तापमान चतरा में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रांची में 38.6 डिग्री और जमशेदपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Pahalgam Attack: क्या मो. नौशाद का है आतंकी संगठन से रिश्ता? इन बिंदुओं पर जांच कर रही ATS, SIT की टीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >