झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम, क्या पड़ेगी कड़ाके ठंड या होगी बारिश ? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में आज मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. सुबह हल्की सर्द हवा और 17° से. तापमान के साथ दिन की शुरुआत होगी, जबकि दोपहर में पारा 26°से. तक जा सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा. शाम होते ही ठंड फिर बढ़ेगी.

Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह हल्की सर्द हवा महसूस की जाएगी, लेकिन दिन चढ़ते ही गर्माहट लौट आएगी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तड़के सुबह तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. आसमान खुला होने की वजह से लोग सुबह-सुबह धूप का आनंद ले पाएंगे. दूर दूर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है.

सुबह 05:57 बजे होगा सूर्योदय

मौसम विभाग से मिला जानकारी के अनुसार सुबह 05:57 बजे सूर्योदय होगा. इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. शाम 17:07 बजे सूर्यास्त होगा. इस दौरान लगभग 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे हल्की ठंड का एहसास होगा.

Also Read: झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अनुराग गुप्ता का इस्तीफा मंजूर

दोपहर में धूप बढ़ेगी, सर्दी से राहत

दोपहर में पारा बढ़कर लगभग 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इससे ठंड में कुछ नरमी आएगी और वातावरण में नमी का स्तर घटने की संभावना है, जो लगभग 39% के आसपास रहेगा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के समय 14 किमी प्रति घंटे की गति से हवा बह सकती है. अगर आप बाहर निकल रहे हैं, तो हल्के कपड़े उपयुक्त रहेंगे. टी-शर्ट या कैज़ुअल ड्रेस पहन सकते हैं. साफ मौसम के कारण धूप तेज रहेगी, ऐसे में धूप का चश्मा (गॉगल्स) साथ रखें.

शाम ढलते ही फिर लौटेगी सर्दी

सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी. सूर्यास्त के समय जहां तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वहीं देर रात तक यह घटकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रात में हवा की गति औसतन 12 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान है, जिससे हल्का ठंडा मौसम महसूस होगा.

Also Read: बिरसा मुंडा जेल से डांस वीडियो वायरल, बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधा- हाईकोर्ट से की बड़ी मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >